पत्रकार रूपेश कुमार के परिजनों से मिल कैबिनेट मंत्री ने दी सांत्वना

प्रेस क्लब अध्यक्ष व परिजनों के सरकारी मदद मांग पर मंत्री ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के युवा पत्रकार रूपेश कुमार का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ में चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद व जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार टीवी और सोशल मीडिया पर सक्रिय पत्रकार के तौर पर अपनी बेहतरीन पत्रकारिता करने वाले युवा पत्रकार रूपेश कुमार का रविवार सुबह गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरा पत्रकार जगत समेत समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों में शोक की लहर दौड़ गई।शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए सुबह से ही उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ था। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद व चौरी चौरा विधायक सरवन निषाद दिवंगत पत्रकार के परिजनों को सांत्वना देने उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से रूपेश कुमार के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद परिजनों के अनुरोध पर सरकारी आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि रूपेश कुमार एक सक्रिय पत्रकार थे और उन्होंने समाज और राष्ट्र के लिए अपना बेहतरीन योगदान दिया। उनके इस योगदान को सरकार और समाज कभी नहीं भुला पाएगा।
उन्होंने कहा कि रूपेश कुमार के दो छोटे बच्चे हैं। इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वह आर्थिक सहायता दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे और खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस संदर्भ में बात करके उचित व्यवस्था कराएंगे।
इस दौरान वहाँ उपस्थित गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी ने दिवंगत पत्रकार के आश्रितों के उज्जवल भविष्य के लिए मंत्री डॉ. संजय निषाद से प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए निवेदन किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

2 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

4 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

7 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

7 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

8 hours ago