जयपुरिया स्कूल का भव्य उद्घाटन बिहार समेत बलिया के छात्रों को सौग़ात


मईल/देवरिया/(राष्ट्र की परम्परा) जयपुरिया के प्रबंध निदेशक संतोष मिश्र,डा शैलेश मिश्र, डब्बू मिश्र, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकीय टीम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया पुष्पांजलि अर्पित किया। स्कूल की छोटी बच्ची ने बुके देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

केस्कूल को होनहार छोटे छोटे बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया। प्रबंध निदेशक प्रभात मिश्र एवं स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल में दी जाने वाली सुविधाओं, और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने के अवसर को स्क्रिन पर दिखाते हुए अभिभावकों को विधिवत जानकारी दी । विद्यालय के निदेशक डा.शैलेश मिश्र ने पत्रकारों को एक एक कमरों को दिखाया,मनोवैज्ञानिक तरीके से बच्चों को पढाई के लिए प्रेरित करने के लिए कमरों को हवादार और खेल खेल में पढ़ने और सीखने के लिए ज्ञानवर्धक वस्तुओं का प्रयोग कर आकर्षित करने वाला बनाया गया है। स्कूल परिसर में खेल-कूद के साथ ही तैराकी के लिए स्वीमिंग की व्यवस्था किया गया है। बच्चों को बास्केटबाल, बैडमिंटन, भाला प्रक्षेपण व तीरंदाजी सीखने की व्यवस्था किया गया है।
प्रबंध निदेशक संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा अति आवश्यक है। जयपुरिया स्कूल की शाखाएं विश्व के कई देशों में है। प्रत्येक माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और बेहतर शिक्षा के लिए इधर-उधर भटकते हैं। ऐसे माता पिता के लिए जयपुरिया एक बेहतर शिक्षा का केंद्र है। डाक्टर शैलेश कुमार मिश्र ने कहा कि जयपुरिया जैसा विश्व विख्यात स्कूल बच्चों को तालीम देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में आकर हम सभी को गौरवान्वित कर रहा है।निश्चित ही जयपुरिया स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
उद्घाटन समारोह में अवध नारायण मिश्र उर्फ साधु बाबा, दिलीप कुमार मल्ल, मदन सिंह, संदीप यादव, उदय प्रताप सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, विपिन जायसवाल, विवेकधर धर द्विवेदी, रामू यादव, सुजीत जायसवाल, शिव पाण्डेय, ज्योति सिंह, सूरज सहित अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

48 minutes ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

3 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

4 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

4 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

6 hours ago