सिवान/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और ज़मीन पर जबरन कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने महिला को गाली-गलौज कर घर से निकाल दिया और उसकी पुश्तैनी ज़मीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़िता लगातार थाना से लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन अब तक उसे कोई ठोस न्याय नहीं मिल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अनिता कुमारी, जो गांव के स्व. सरोज सिंह की पुत्री हैं, अपने पैतृक संपत्ति को लेकर पट्टीदारों के साथ न्यायालय में वाद चल रही हैं। अनिता कुमारी ने बताया कि वह अपनी हिस्सेदारी की जमीन पर वर्षों से निवास कर रही थीं, लेकिन हाल ही में कुछ पट्टीदारों ने दबंगई करते हुए उन्हें जबरन घर से निकाल दिया और ज़मीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। महिला ने इस संबंध में स्थानीय थाने में आवेदन दिया है, जिसमें बृज भूषण सिंह, दिनेश सिंह, अमित कुमार और बिनोद सिंह को नामजद आरोपित किया गया है इस मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच की जा रही है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…