आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
रानी की सराय थाना क्षेत्र से जियनपुर कोतवाली क्षेत्र में शादी करने गई बारात, बिना दुल्हन के ही वापस आगई।
बताया जारहा है कि द्वार पूजा के समया बारातियों के स्वागत मे जलपान चल रहा था, इसी बीच दूल्हे की मानसिक हालत बिगड़ गयी जिसे देखकर लोगों के होश उड़ने लगे, जिसे देखकर दुल्हन भड़क गयी इस कारण कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे बारातियों को अपने घर बैरंग ही लौटना पड़ा। घटना को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। रानी सराय थाना क्षेत्र के शाह खजुरा गांव निवासी, एक युवक की शादी जियनपुर कोतवाली क्षेत्र के शुगनुपुर गांव में तय हुई थी। जहाँ युवक के घरवाले धूमधाम से बारात लेकर शुगनुपुर गांव पहुंचे, कन्या पक्ष के लोगों ने गर्मजोशी के साथ बारातियों का स्वागत किया, और उन्हें जलपान के बाद भोजन कराया । इस बीच दूल्हे की दिमागी हालत ठीक न देखकर कन्या पक्ष के लोगों में चर्चा शुरू हो गई। कुछ देर विचार- विमर्श करने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया, बारात में गए बुजुर्गों ने बातचीत के जरिए मामला संभालने का प्रयास किया, लेकिन कन्या पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इस पर बारातियों को बैरंग लौटना पडा।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…