संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

पुलिस छानबीन में जुटी

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
महराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा चमरु में एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक सुनसान इलाके में स्थित पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई |यह घटना मंगलवार की सुबह की है, जब स्थानीय निवासियों ने पेड़ से लटकते शव को देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी | सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा | घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की| शुरुआती जांच में यह पता चला है कि युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है |पुलिस के अनुसार, शव की पहचान के लिए शरीर पर किसी प्रकार के निशान व चोट के निशान आदि की जाँच की जा रही है, लेकिन मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम आवश्यक है | पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है | पुलिस का कहना है कि सभी संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है , जिसमें आत्महत्या, हत्या या अन्य कारण शामिल हैं | पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है साथ ही क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी देने में मदद करें | पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य कारण से जुड़ा हो सकता है, और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है | ख़बर लिखे जाने तक फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है की कौन सा व्यक्ति था?

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

1 hour ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago