बिना हेलमेट के मिले थाने के हेड कांस्टेबल की बाइक का हुआ चालान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पयागपुर बस स्टॉप चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके खिलाफ चालान भी काटे गए। इस अभियान में उस समय एक दिलचस्प मोड़ आया जब बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थाने के एक हेड कांस्टेबल को प्रभारी निरीक्षक ने रोक लिया और नियमों के तहत उनकी बाइक का भी चालान काट दिया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सड़क पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।इस अभियान के दौरान दर्जनों बाइक चालकों को रोका गया और उन्हें हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए। अभियान में उपनिरीक्षक दिनकर शुक्ला, राजेश पांडे, विजय चौधरी, अरुण कुमार द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।पुलिस के इस कदम को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे सड़क सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।

Karan Pandey

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

23 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

23 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

23 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

24 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago