शांतिपूर्वक संपन्न हुई सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा

बीए ऑनर्स की परीक्षा में 88 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षा में रविवार को प्रातः सत्र में बी.ए.ऑनर्स की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। विश्वविद्यालय की अभ्यर्थियों की संख्या के दृष्टिकोण से यह सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा थी जिसमें कुल 4518 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4014 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 88% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
सायं सत्र की प्रवेश परीक्षा में एम.ए.समाजशास्त्र और एम.एससी. माइक्रोबायोलॉजी पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। एम.ए. समाजशास्त्र की प्रवेश परीक्षा में कुल 238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 221अभ्यर्थी उपस्थित और 17 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 92 % से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
इसी प्रकार से एम.एससी.माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा में कुल 95 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 86 अभ्यर्थी उपस्थित और 9 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 90 % से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दी ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

2 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

3 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

3 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

5 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

5 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

5 hours ago