मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा का परिजनों को दिया गया लाभ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जीएसटी में पंजीकृत ऐसे व्यापारी जिनकी किसी दुर्घटना में मौत हो गई है उनके आश्रितो को राज्य कर विभाग मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत रुपए 10 लाख की धनराशि दे रहा है। व्यापारी का यह बीमा जीएसटी में पंजीकृत होते ही स्वतः निःशुल्क हो जाता है। इसके लिए व्यापारी से कोई प्रीमियम भी नहीं लिया जाता है। इस बीमा का लाभ सीधे राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी के आश्रित को विभाग के माध्यम से किया जाता है। अयोध्या जोन के अपर आयुक्त राज्य कर अनन्जय कुमार राय के निर्देश एवं गोण्डा संभाग के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार लाल के मार्गदर्शन में राज्य कर कार्यालय बलरामपुर में फर्म सर्वश्री शिव शक्ति ट्रेडर्स, सर्वश्री शिवम ब्रिक फिल्ड एवं फर्म सर्वश्री बालाजी कसट्रक्शन के आश्रितों को उपायुक्त राज्य कर ऋषिकेश यादव, सहायक आयुक्त एम. इम्तेयाज सिद्दीकी, सहायक आयुक्त मो० दानिश, जिलाध्यक्ष रमेश पहवा ने 10-10 लाख रुपये के भुगतान आदेश प्रदान किये, इस मौके पर उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिक व्यापारी एवं टैम्स बार के अधिवक्ताओ को सहायक आयुक्त श्री सिद्धीवी ने बताया कि विभाग जी. एस. टी. में पंजीकृत होने पर व्यापारी को विभाग सुविधाएं मुहैया कराया है। इस अवसर पर व्यापारी नेता ताराचन्द्र अग्रवाल, अबरार अहमद, नहजप्रीत सिंह, राकेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव सहित तमाम व्यापारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

5 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

7 hours ago