समस्या समाधान का मूलमंत्र संपर्क, सदस्यता एवं संघर्ष: शिवश्याम मिश्र

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ज़िले के विभिन्न ब्लाकों मे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की समीक्षा बैठक रविवार को संपन्न हुई। शिवपुर मे ब्लॉक अध्यक्ष जीत कुमार यादव, बलहा मे रिजवान अली व नवाबगंज में युगुलकिशोर के नेतृत्व मे आयोजित समीक्षा बैठक को प्रांतीय प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष शिवश्याम मिश्रा ने संबोधित किया।
नवाबगंज मुख्यालय बाबागंज स्थित बीआरसी सभागार मे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी माह में लखनऊ में प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई एवं सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्रा व संचालन बलहा अध्यक्ष रिजवान अली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी माह लखनऊ में प्रस्तावित धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवश्याम मिश्रा ने कहा कि शिक्षामित्र का इतिहास हमेशा संघर्ष मय रहा है इसलिए शिक्षामित्र कभी भी संघर्ष से पीछे ना हटे। शिव श्याम मिश्रा ने कहा कि संपर्क, सदस्यता एवं संघर्ष ही समस्या समाधान का मूल मंत्र है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) । महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में…

21 minutes ago

बीबीएयू में वृक्षारोपण अभियान, हरित परिसर के निर्माण का लिया संकल्प

रोटरी क्लब के सहयोग से छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया पौधरोपण, कुलपति ने पर्यावरण…

25 minutes ago

225 किलो महुआ लहन नष्ट, छह लीटर कच्ची शराब बरामद, आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश…

32 minutes ago

उपजाऊ जमीन पर सड़क बनाने का आरोप, डीएम के आदेश पर जांच शुरू

मेंहदावल के लहरौली ठाकुराई गांव में सड़क निर्माण पर विवाद, किसान ने पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार…

36 minutes ago

हल्दी में 14 घंटे से अधिक बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में 200 गांवों के लोग बेहाल

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर…

50 minutes ago

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

56 minutes ago