सांसद व विधायक ने जल जीवन मिशन के जन-जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर लोकसभा के सांसद प्रवीण निषाद की अध्यक्षता एवं विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी की उपस्थिति में पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन परिसर में “जल जीवन मिशन” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
सांसद श्री निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को जन-जन तक पहुंचाने और लोगो के घर तक “हर घर जल” की व्यवस्था हो, समस्त घरों में कनेक्शन पहुंचाने और इस दिशा में आम जनमानस को जागरुक किए जाने का निष्ठा पूर्वक कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सभी सरकारी योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचे, कोई भी पात्र व्यक्ति या महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे इस दिशा में कार्य किया जाए।
सभागार में उपस्थित विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन के इस महत्वपूर्ण योजना को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ-साथ जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत हर घर नल योजना की सफलता हेतु लोगों को प्रेरित किया।
उन्होंने इस संबंध में नुक्कड़ नाटक टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधायक ने बताया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता हम सब के लिए बहुत जरूरी है, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल से हम होने वाले वीमारियों को मात दे कर मानव जीवन को स्वस्थ रखने में सफल होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने लोगो को जल बचाने तथा जल के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में शामिल नुक्कड़ नाटक टीम ने अपने कला से सबको प्रभावित किया। अधिशासी अभियंता द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण संजय जायसवाल, डीपीएमयू टीम के जिला समन्वयक ओपी तिवारी, आई एस ए कोर्डिनेटर विवेकानंद पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago