‘मेघदूत की पूर्वांचल यात्रा’ की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुये भाव विभोर

बघौचघाट।(राष्ट्र की परम्परा) मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान सोमवार की रात विश्व प्रसिद्ध सलेमपुर संगम के निर्देशक मानवेंद्र त्रिपाठी के कलाकारों द्वारा “मेघदूत की पूर्वांचल यात्रा” के मंचन के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सजीव मंचन किया। रंगमंच पर कलाकारों के मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने मेघदूत यात्रा की शुरुआत पुष्प लाने में देर होने के चलते कुबेर नाराज होते हैं और यक्ष को यक्षिणी की याद में वर्ष भर तड़पने का श्राप दे देते हैं। श्राप के वजह से यक्ष और उनकी पत्नी वर्षो तक एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं। इस दौरान कलाकारों ने पूरे वर्ष में आने वाले त्योहारों जैसे दीपावली,भैयादूज, गोवर्द्धन पूजा,छठ पूजा,होली आदि त्योहारों को अपनी कलाओं के माध्यम से मार्मिक वर्णन किया। इस दौरान वरक्षा ,तिलक, विवाह और कन्या की विदाई जैसे संस्कारों की संगीतमय प्रस्तुति के बीच हास-परिहास के प्रसंग प्रस्तुति को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। आयोजक सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम के आगाज में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज,अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव,पूर्व प्रधानाचार्य मधुसूदन मणि त्रिपाठी,थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय,गीता श्रीवास्तव,प्रिया श्रीवास्तव,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, गणेश मिश्र,नीरज श्रीवास्तव, प्रभुनाथ तिवारी,राजेंद्र राय, विशाल श्रीवास्तव,आलोक राय, टुनटुन बाबा,बृजेश पांडेय,विजय दास,अतुल श्रीवास्तव,राजेश दूबे, आचार्य राजू मिश्र,उमेश यादव, परमेश मिश्रा,राजन लाल श्रीवास्तव,विवेक राय,पत्रकार राजू प्रसाद श्रीवास्तव,राजीव प्रसाद,सुजीत यादव,मुकेश यादव,भीम यादव,रमेश शाह, हरिकेश लाल श्रीवास्तव,राजू राय,जय प्रकाश राय,अजय मधेशिया,भीम यादव,महिवाल जायसवाल,पिंटू सरकार,प्रमोद दूबे,रत्नेश यादव,रामाशीष मौर्य, लक्ष्मी कांत शुक्ला,वशिष्ठ राय, जेपी कुशवाहा,रामायण सहनी आदि लोगों ने रामलीला मंचन देख भाव विभोर हुए।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago