स्वर्ण व्यवसायी से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, व्यापार मंडल उग्र—डीएम को सौंपा ज्ञापन, जेई और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई मारपीट का मामला अब व्यापार जगत में उबाल ला रहा है। 27 नवंबर को गणपत ज्वेलर्स के मालिक मनोज वर्मा के बेटे सागर वर्मा के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उनकी उंगली भी टूट गई। घटना के विरोध में सोमवार को महराजगंज व्यापार मंडल इकाई के जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों पर कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) आलोक कुमार और ठेकेदार बिना पूर्व सूचना व्यापारी के प्रतिष्ठान की बिजली काटने पहुंचे थे। इसी दौरान कथित रूप से अभद्रता और मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि भीड़ के साथ मिलकर व्यापारी परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया। व्यापार मंडल ने यह भी आपत्ति जताई कि घटना के बावजूद उल्टा व्यापारी परिवार पर ही मुकदमा दर्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें – ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का सांकेतिक प्रदर्शन, 5 दिनों में निर्णय वापस न हुआ तो बड़ा आंदोलन

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जेई आलोक कुमार लंबे समय से जिले में तैनात हैं और उन पर भ्रष्टाचार के माध्यम से संपत्ति अर्जित करने तथा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों को डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप पहले भी लगते रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की कि जेई और उनके साथ आए 10–15 लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, जिससे व्यापारी समुदाय का विश्वास बहाल हो सके।

इस दौरान राजेश स्वर्णकार, अवधेश, बिंदु वर्मा, दिलीप कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, आशीष वर्मा, राजेश वर्मा, प्रदीप, श्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।

ये भी पढ़ें – नागालैंड स्थापना दिवस — इतिहास, पहचान और विकास की गाथा

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago