निकाय चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रेक्षक का जिले में आगमन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जनसामान्य के सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पवन कुमार अग्रवाल (आईएएस), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा, गोरखपुर को प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का आगमन जनपद में विगत दिनांक 06 मई 2023 को हो चुका है। प्रेक्षक का अवस्थान अतिथि गृह खलीलाबाद में है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा द्वितीय चरण में जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन के मतदान दिनांक 11 मई 2023 एवं मतगणना दिनांक 13 मई 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु तैनात किया गया है।
प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 95 199 24 217 है। जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत/ समस्या आदि के संबंध में प्रेक्षक महोदय के उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जेसीबी कार्रवाई के बीच थप्पड़ का वीडियो वायरल, जांच शुरू

देवरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस का व्यवहार विवादों में, थप्पड़ मारने का…

3 minutes ago

बोर्ड परीक्षा से पहले कुशीनगर में बड़ा शिक्षा संकट, 700 छात्र प्रभावित

डीआईओएस कार्यालय की लापरवाही से छात्रों का भविष्य अधर में कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

13 minutes ago

जर्जर हथिनी–सरवां सड़क से ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

हथिनी–सरवां मार्ग की मरम्मत जरूरी: जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा, मुख्यमंत्री से…

25 minutes ago

पीएम मोदी का संदेश: विकसित भारत के लिए औपनिवेशिक सोच से मुक्ति जरूरी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय…

52 minutes ago

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में संभावित बदलाव

बांग्लादेश चुनाव परिणाम 2026: BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के नेतृत्व में नई शुरुआत…

1 hour ago

अवैध असलहा व संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर

देवरिया में सख्त सुरक्षा घेरा: 16 स्थानों पर 330 लोगों व 175 वाहनों की जांच,…

2 hours ago