मुठभेड़ के बाद आरोपी की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मां के मुकुट के अवशेष बरामद

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार के गोपालगंज जनपद स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान मां दुर्गा के मुकुट के कटे हुए अवशेष भी बरामद किए गए हैं, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिली है।

ये भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस ऑपरेशन आघात 3.0: अपराधियों पर कहर, हथियार, वाहन और मोबाइल बरामद

जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी इस्माइल आलम रिकी टोला क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही SIT टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

ये भी पढ़ें – आगरा में किसानों को राहत: यूरिया उर्वरक की सुचारू आपूर्ति जारी, डीएम ने की संयमित उपयोग की अपील

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से मां दुर्गा के मुकुट के क्षतिग्रस्त हिस्से, वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन सहित अन्य अहम सबूत बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने न केवल चोरी की साजिश स्वीकार की, बल्कि अपने पूरे गिरोह, चोरी की योजना और अन्य आभूषणों के ठिकानों का भी खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें – चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात की दवा खिलाने से युवती की मौत

सदर SDPO ने बताया कि आरोपी के बयान के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Editor CP pandey

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

5 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

6 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

6 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

6 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

6 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

6 hours ago