शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा ताता
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाजपा देवरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष रामअधार गुप्त के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
बताते चलें कि बरहज नगरपालिका पटेल नगर निवासी एवं भाजपा के जुझारू नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष रामआधार गुप्त का गुरुवार की दोपहर निजी निवास पर उनका निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामआधार गुप्त बचपन मे आरएसएस के कार्यकर्ता रहे।जबकिं 1980 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के गठन होने पर वे सक्रिय एवं जुझारू कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण कर 1992 में पार्टी के जिलाध्यक्ष बने।जिलाध्यक्ष बनकर पार्टी को मजबूती प्रदान की। वे तिहाड़ जेल में भी बंद रहे।
बताते चलें कि मद्देशिया समाज के तीन बार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के देवरिया जिलाध्यक्ष के पद की गरिमा को बढ़ाने का कार्य किये। वे अपने जीवन काल में शिक्षा जगत से जुड़कर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कीये। उन्होंने संत गणिनाथ सर्व समाज , मद्देशिया समाज पर एक पुस्तक की रचना की है। वे राजनीति के क्षेत्र में उत्तर प्रेदश सरकार के कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र, सहित सूर्य प्रताप शाही, रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह एवं पण्डित दुर्गा प्रसाद मिश्र के करीबी रहे।रामअधार गुप्त लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए जीवन के अंत समय तक अथक परिश्रम करते रहे।
रामअधार गुप्त ने गुरुवार की दोपहर को अंतिम सांस ले दुनिया को अलविदा कह दिया।
इनके निधन पर केंद्रीय ग्रामीण राज्यमंत्री कमलेश पासवान, सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा, रमेश तिवारी अनजान, रामेश्वर यादव, बरहज उपजिलाधिकारी, बरहज तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो ने शोक व्यक्त की।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…