मेरठ (एजेंसी)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता का आज मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को 20 जून को पैर की सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी वार्ड में उत्तराखंड के काशीपुर का निवासी मोहित नामक युवक भी भर्ती था।
पीड़िता की मां के मुताबिक घटना की रात किशोरी शौचालय गई थी, जहां मोहित के भाई रोहित ने उससे दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार किशोरी ने डर के चलते दो दिन तक कुछ नहीं बताया, लेकिन फिर उसने रविवार शाम कोअपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मेडिकल थाने में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई।
मेडिकल थाना प्रभारी शीलेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी रोहित (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…