बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत खुटेहना में नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें लड़की के परिजनों ने पयागपुर थाने पर तहरीर देकर सरसा के रहने वाले गौतम पुत्र बुच्चे के ऊपर नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप लगाया था। उक्त घटनाक्रम के पयागपुर पुलिस ने दिए गए तहरीर के आधार पर आरोपी गौतम पुत्र बुच्चे के खिलाफ गम्भीर धाराओं में धारा 363, 366 आई.पी.सी. के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए बराबर दबिश दी जा रही थी। जिसमें मुखबिर खास की सूचना पर वांछित आरोपी गौतम पुत्र बुच्चे ग्राम सरसा निवासी को बस स्टैण्ड से थाना अध्यक्ष पयागपुर राज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में खुटेहना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल असफाक आलम, एवं कांस्टेबल अजीत द्विवेदी शामिल रहे।
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…
Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…