पुलिस मुठभेड़ मे आरोपी के पैर लगी गोली नेपाल भागने की फिराक में था आरोपी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के थाना रुपईडीहा क्षेत्र में 13 साल की लड़की से रेप कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में हाफ पुलिस एनकाउंटर कर पकड़ लिया है। आरोपी के पैर में गाेली लगी है और उसे अस्पताल भेजा गया है।बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग 13 साल की बालिका के साथ हैवानियत करने के बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रेप आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है, और घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है।दरअसल, नाबालिग लड़की से रेप की वारदात पर सक्रिय पुलिस ने भारत नेपाल सरहद के पचपकड़ी गांव के पास दबिश दी जहां सीमा पार नेपाल भागने की फिराक में फरार आरोपी से घेराबंदी किया जिस पर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी पुलिस टीम ने अपने आप बचाव में जवाबी कार्रवाई करते की जो रेप आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी जिसके चलते रेप आरोपी भाग नहीं सका व गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।उसकी पहचान अड़गोडवा के बढैया निवासी अजमेर के रूप में हुई।एक गांव निवासनी 13 वर्षीय किशोरी के साथ बुधवार को रेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना करने के बाद वह फरार हो गया था पुलिस ने इस मामले में पीड़ित लड़की के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया था। आरोपी की तलाश में पुलिस लगी हुई थी वही इस घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गोली लगने से घायल आरोपी को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago