युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

थाना भीमपुरा पुलिस ने अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। आरोपी पर एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार यह घटना पांच दिन पूर्व की है, जब आरोपी युवती को लेकर घर से गायब हो गया था। युवती की मां की तहरीर पर थाना भीमपुरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कंधरापुर गांव के समीप मौजूद है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान साबिर अली पुत्र सौकत अली, निवासी बनकट, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ युवती को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही थाना मधुबन में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया। वहीं बरामद की गई युवती को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सरीमन सोनकर, कांस्टेबल अमित मिश्रा और धर्मेंद्र भारती शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की विवेचना जारी है और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लखपति दीदी अभियान को रफ्तार देने की तैयारी, 3 करोड़ परिवारों को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य

हर पात्र महिला को समूह से जोड़ना प्राथमिकता, समन्वित प्रयास से बनेगी लखपति दीदी महराजगंज…

6 minutes ago

हल्की बरसात ने खोली निर्माणाधीन सड़क की पोल, एक माह से गिट्टी-बालू डालकर छोड़ा गया रास्ता

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के ग्राम सभा तिलौली मे बन रही सड़क का निर्माण…

11 minutes ago

2 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता नाबालिग बरामद आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l तिलहर थाना क्षेत्र से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी…

19 minutes ago

नव निर्माण के नौ वर्ष: कृषि क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत, 4 लाख किसानों को मिला सम्मान निधि का लाभ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य…

26 minutes ago

Ballia Weather News: तेज आंधी-बारिश से तबाही, गेहूं-सरसों की फसल बर्बाद—किसानों की बढ़ी चिंता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज…

38 minutes ago

Gorakhpur News: पिपराईच पुलिस का कमाल—1 घंटे में गुमशुदा 9 साल के बच्चे को परिवार से मिलाया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पिपराईच थाना पुलिस की तत्परता और सक्रियता का एक सराहनीय उदाहरण…

51 minutes ago