बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
भीमपुरा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गोवंश तस्करी के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
भीमपुरा थाना पुलिस टीम लोहटा पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने रुकने के बजाय खेतों की तरफ भागने लगे।
पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बसारिखपुर निवासी 40 वर्षीय तैयब खान के बाएं पैर में लगी। उसका साथी सुनील यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पूछताछ में पता चला कि तैयब खान अपने साथियों के साथ मऊ और आजमगढ़ से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर उन्हें बिहार के करबला सिवान में पहुंचाता था। आरोपी से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…