Categories: Uncategorized

जनपद देवरिया के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन, 130 में से 35 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सभी थानों पर आज “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में जनता की समस्याओं को सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी कराया गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनसुनवाई को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से समस्त थानों पर डेस्क सिस्टम के तहत समाधान दिवस मनाया गया। प्रत्येक थाने में हल्का प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की डेस्क लगाई गई, जहां आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनकी गुणवत्तापूर्ण सुनवाई कर त्वरित निस्तारण किया गया।इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस के दौरान जनपद के समस्त थानों पर कुल 130 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 35 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही जारी है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि थाना समाधान दिवस न केवल जनता और पुलिस के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, बल्कि इससे प्रशासन की पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का भी परिचय मिलता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

3 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

3 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

3 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

4 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

4 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

4 hours ago