पाक से आए आतंकियों ने ली 26 हिंदू श्रद्धालुओं की जान: ओवैसी ने केंद्र से मांगा जवाब, कहा- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रहे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र से जवाब मांगा है कि पाकिस्तान से आए आतंकवादी आखिर कैसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पहलगाम तक पहुँच गए?

उन्होंने कहा, “चार आतंकवादियों ने हमारे 26 हिंदू भाइयों की जान ले ली। ये हमला न केवल अमानवीय है, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है।” ओवैसी ने सरकार से पूछा कि जब उसे बिहार में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की मौजूदगी का ‘सटीक’ अंदाज़ा है, तो फिर पहलगाम जैसे हाई-सिक्योर ज़ोन में पाकिस्तान से आए आतंकी कैसे घुसपैठ कर गए?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी रखने की मांग

ओवैसी ने पहलगाम हमले के बाद चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश को स्पष्ट और सख्त संदेश देने का वक्त है कि आतंक के खिलाफ भारत कमजोर नहीं पड़ सकता।

बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण से जोड़ा मुद्दा

इसके साथ ही ओवैसी ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “एक तरफ सरकार यह दावा करती है कि उसे बिहार में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पूरी जानकारी है, तो फिर सुरक्षा एजेंसियों से चार पाकिस्तानी आतंकी कैसे छूट गए? ये दोहरा मापदंड नहीं चलेगा।”

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

5 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

16 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

16 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

16 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

17 hours ago