गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX बरामद

होशियारपुर/पंजाब (राष्ट्र की परम्परा)। गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2.5 किलो आरडीएक्स से भरा आईईडी और दो पिस्तौल बरामद की हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान दिलजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। ये सभी एसबीएस नगर जिले के राहों क्षेत्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आतंकी गणतंत्र दिवस के दौरान बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

अमेरिका से मिल रहे थे निर्देश, ISI दे रही थी विस्फोटक

डीजीपी ने बताया कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे BKI हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से आतंकियों को विस्फोटक सामग्री और हथियार मुहैया कराए गए थे। बरामद आईईडी का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों या गणतंत्र दिवस समारोहों को निशाना बनाने के लिए किया जाना था।

संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

इस पूरे ऑपरेशन को होशियारपुर पुलिस और सीआई जालंधर की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि बरामद आईईडी बेहद शक्तिशाली है और इससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा सम्मान देने की तैयारी

पंजाब की शांति भंग करने की थी साजिश

जांच में यह भी सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल पंजाब में टारगेटेड किलिंग और अशांति फैलाने की तैयारी में था। पुलिस चारों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य आतंकियों की तलाश जारी है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जांच में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/exam-oriented-notes.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

2 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

3 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

4 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

6 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

6 hours ago