गोरखपुर;(राष्ट्र की परम्परा) तिवारीपुर थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पीछे स्थित दलित बस्ती में सोमवार की रात 48 वर्षित भोला प्रसाद नामक टेंपो चालक की कुछ लोगों ने पीट कर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार तिवारीपुर दलित बस्ती निवासी भोला प्रसाद टैम्पो चलाता था । पड़ोस के अनिल नामक व्यक्ति से उसका विवाद चल रहा था । सोमवार की देर रात फिर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया । गाली गलौज होते-होते मार पीट हो गई। आरोप है कि अनिल और उसके परिवार ने मिलकर भोला प्रसाद की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल भोला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर तिवारीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने अनिल और उसके दोनों लड़कें छोटे और बड़े तथा उसकी मां गुड्डी व बहन शीतल के खिलाफ हत्या का का मुकदमा दर्ज किया है।
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…