सीडीओ की अध्यक्षता में यूआरसी का शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में यूआरसी (उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में पंजीयन करने के बारें में लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया तथा 5 उद्यमियों का यूआरसी (उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में पंजीयन करते हुए प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा यूआरसी पंजीयन के लाभ यथा- शीघ्र लागू होने वाली दुर्घटना बीमा योजना में रू0 5.00 लाख तक मुफ्त बीमा, सरकारी क्रय में ईएमडी एवं निविदाओं में छूट, बैंकों से ऋण प्राप्त करने में सुगमता एवं फैसिलिटेशन काउंसिल से लम्बित देयो के भुगतान में सुगमता आदि के बारें में विस्तार से बताते हुए कहा कि कोई भी उद्यमी www.udyamregistration.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीयन स्वतः कर सकते है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने यूआरसी के बारें में बताया कि इस पोर्टल को काफी सरल बना दिया गया हैl सूक्ष्म लघु एवं मध्यम क्षेत्र के अपंजीकृत उद्यमी अभियान के अन्तर्गत पोर्टल पर अपना पंजीयन स्वतः कर सकते है, उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमी संगठनों और व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से इस अभियान में अधिक से अधिक उद्यमों के पंजीयन हेतु अपना सहयोग प्रदान करने का आहवाह्न किया।
इस अवसर पर डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा, अनुपम शर्मा, उपप्रबन्धक, लीड बैंक, खलीलाबाद, अरविन्द पाठक, अध्यक्ष, उप्र इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, विनीत चढ्ढा, महामंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित भारी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

19 hours ago