तहसीलदार व जनप्रतिनिधियों ने अभियान चलाकर वितरण किया कंबल

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।

तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों मे जनप्रतिनिधि व अधिकारी अभियान चलाकर कंबल वितरण कर रहे हैं। मधपुर मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने बीस पात्र जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया। राजाजोत गांव में जरूरतमंदों को तहसीलदार रामाश्रय व लेखपाल दिनेश पटेल ने 28 कंबल वितरित किया। गैंड़ास बुजुर्ग मे ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी व प्रधान प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने कंबल वितरित किया। रमवापुर खुर्द मे स्व. उमेश चन्द्र पांडेय की पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण के साथ लोगों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलापंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश पांडेय ने कहा कि ठंड ने दस्तक दे दी है ऐसे में गरीब और असहाय लोगों के लिए यह बहुत कठिन समय होता है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनंद स्वरूप पांडेय, अविनाश पांडेय, सतीश पांडेय, अशोक पांडेय, आदर्श पांडेय, गुनगुन रमवापुरी और रोहित रमवापुरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

18 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

18 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

18 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

19 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

19 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

19 hours ago