जिला पंचायत सभागार में तहसील स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन

विभाग द्वारा निष्क्रिय आशाओ को समानित करने पर आशा खेमे में आक्रोश

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) 10 नवम्बर को जिला पंचायत सभागार बलरामपुर में तहसील स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी जी द्वारा किया गया।सम्मेलन में आशाओं को आशा योजना व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अनेक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया गया। आशा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आरती तिवारी ने कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक आम जनमानस को उनकी चौखट पर पहुंचकर दिलवा कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मिसाल कायम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आशाओं द्वारा कोरोना काल में किया गया कार्य अतुलनीय, अत्यंत प्रशंसनीय व सराहनीय है। डॉ अतुल कुमार सिंघल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आशाओं ने कोरोना काल में अपनी जान पर खेलकर लोगों की जिंदगी बचाई है। प्रत्येक ब्लॉक की तीन आशाओं को सर्वोत्तम कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन में आशाओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा द्वारा किया गया।आशा सम्मेलन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी , डॉ मीनाक्षी चौधरी , डॉ जावेद अख़्तर , जय प्रकाश पाण्डेय , मिथलेश वर्मा , जितेन्द्र चौधरी , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मज़बूत इच्छाशक्ति के आगे हर समस्या छोटी होती है

प्रबल इच्छाशक्ति मुसीबतों से लड़ने की कुंजी है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र गोंदिया…

15 minutes ago

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

4 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

6 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

6 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

6 hours ago