संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के बिड़हर घाट पर रविवार को स्नान करने के दौरान एक 12 वर्षीय बालक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेफरा गांव निवासी नित्यानंद ओझा अपने 12 वर्षीय पोते शौर्य ओझा के साथ सरयू नदी में स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान शौर्य का पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने लगभग घण्टों की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…