सिखाई गई शिक्षण की गतिविधियां, प्री एजुकेशन प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में तितली संघरक्षिणी आंगनबाड़ी परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के लिए आयोजित सात दिवसीय पूर्व-प्राथमिक शिक्षा (ईसीसीई) प्रशिक्षण के पहले बैच का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण सत्र 10 जून से 17 जून तक आयोजित हुआ।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भाषा कौशल, संकल्पना निर्माण, कहानी निर्माण एवं कठपुतली के माध्यम से शिक्षण की विधियाँ सिखाई गईं। इसके साथ ही गणितीय अधिगम के विभिन्न चरणों, कम लागत/शून्य लागत शैक्षिक सामग्री तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों पर भी गहन चर्चा की गई। तीसरे दिन से लेकर छठे दिन तक प्रशिक्षण में उत्साहवर्धक गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक प्रभावशाली कैसे बनाया जाए, इस पर विशेष ध्यान दिया गया। छठे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन गांधी विकास भवन के में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। तितली संस्था का लक्ष्य जिले की 750 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करना है, ताकि वे आगे और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सकें एवं अपने केंद्रों पर बच्चों का आकलन प्रभावी रूप से कर सकें। यह पहल न केवल बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि आंगनबाड़ी महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

2 minutes ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

7 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

7 hours ago