लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अशोक कुमार द्विवेदी को नया प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा को हटाकर उन्हें प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
लोक निर्माण अनुभाग-3 से जारी आदेश संख्या 75/2025 के अनुसार, अशोक कुमार द्विवेदी, जो अब तक प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब विभाग का शीर्ष पद सौंपा गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
दूसरी ओर, आदेश संख्या 74/2025 के तहत, श्री मुकेश चंद्र शर्मा को प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) के पद पर भेजा गया है। यह बदलाव अचानक और तात्कालिक प्रभाव से किया गया, जिससे विभागीय हलकों में हलचल देखी जा रही है।
इसके अतिरिक्त, विजय कनौजिया, जिन्हें हाल ही में प्रमुख अभियंता के रूप में पदोन्नत किया गया था, उन्हें प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके लिए भी तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं।
PWD में इन फेरबदल को विभाग में गति, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आगामी योजनाओं और बजट प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…