पुरानी पेंशन के लिए बीआरसी पर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बीआरसी बरहज पर गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बरहज के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है, और इसे हम लेकर रहेंगे। अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। जिला प्रचार मंत्री विक्रम प्रताप राव ने कहा कि पेंशन के लिए हमारा धरना चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। ब्लॉक मंत्री आशुतोष शाह ने कहा कि हमारे 18 सूत्री मांग पत्र पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। ब्लॉक कोषाध्यक्ष विजय खरवार ने भी धरना को संबोधित किया इस दौरान मनोज सिंह, मदन गौड़, मनोज कुमार, शिव बचन सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार, विजय मल चौहान, ओम प्रकाश अकेला, मनोज कुमार, घनश्याम यादव, हरीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आज जन्मे दिग्गज: कला से क्रिकेट तक 16 फ़रवरी का सफ़र

16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…

5 minutes ago

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

2 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

2 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

2 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

2 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

2 hours ago