जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

बनकटा, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
क्षेत्र के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी एवं पूर्व शिक्षक विजय प्रताप सिंह ने माँ सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

छात्रों ने स्वागत गीत, नृत्य, मिमिक्री और भाषण जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया। विद्यालय प्रशासन ने पूर्व शिक्षक विजय प्रताप सिंह और रमेश मिश्रा को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर अभिनंदन किया। वहीं विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षक-छात्र संबंधों और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य मदन मोहन द्विवेदी ने कहा कि “शिक्षक जीवन के पथप्रदर्शक होते हैं। विद्यार्थियों का कर्तव्य है कि वे निष्ठा और अनुशासन के साथ अध्ययन करें तथा सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करें।”

कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि विद्यालय की वास्तविक नींव उसके शिक्षक ही होते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

7 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

7 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

8 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

8 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

8 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

8 hours ago