पेड़ है प्रकृति का सम्मान , इन्हें बचाने हेतु चलाओ अभियान
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया आलम पयागपुर में बच्चों के साथ शिक्षकों की ओर से वृक्षारोपण किया गया ।
पौधों की देखभाल करते हुए उन्हें हरा-भरा रखने की शपथ भी दिलाई गई । नवल कुमार पाठक ने पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण करने पर जोर दिया जिसमें पाठक में कहा की मानव जीवन में पेंड़ पौधों का बहुत महत्व है ।पौधों से जीवन में बहुत लाभ मिलते ही हैं शुद्ध वातावरण हमें पंचवटी प्रजातियों के वृक्षों से मिलता है । बच्चों को प्राकृतिक मित्र बन कर विद्यालय में 60 पौधों का रोपण किया । साथ – साथ पौधों की बारात निकाली गई जिसमें छात्रों ने कहा। पेड़ है प्रकृत्ति का सम्मान , इन्हें बचाने हेतु चलाओ अभियान । वृक्ष की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा । करतें वृक्ष प्रदूषण दूर , देते वर्षा भरपूर । वृक्षारोपण का कार्य महान , एक वृक्ष दस पुत्र समान । नारे लगाते हुए तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को जागरुक किया । वृक्षारोपण में ओंकार नाथ सैनी संध्या रानी अनुपम जैसवाल अनिल कुमार उमा प्रसाद मौर्य सहित सभी छात्र छात्रा एवं सभी रसोइयाँ मौजूद रहे।
व्यंग्य: स्मार्टफोन में पति आकर्षण, वीडियो कॉल पर दर्शन करवा चौथ का डिजिटल चाँद: नेटवर्क…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…
डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…
जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…