शिक्षक दंपती सहित दो बच्चों की गोली मारकर हत्या

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के गदागंज थाने के सुदमापुर निवासी एक शिक्षक को उसके परिवार सहित अमेठी जिले के अहोरवा भवानी में गोली मार दी गई।अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोेरवा भवानी चौराहे पर गुरुवार शाम अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाशों ने बारी-बारी ने शिक्षक की पत्नी और उसके दो बच्चों की भी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले। इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन चुका है। एएसपी हरेंद्र प्रताप माैके पर पहुंच गए हैं। जांच जारी है। आरोपियांे को जल्द पकड़ने की बात कही है। वहीं मामले में मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। सीएम के निर्देश पर लखनऊ जोन के एडीजी एसबी शिरडकर और अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच रहे हैं।

प्राथमिक सूचना स्थानीय लोगों के अनुसार शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35) पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी, दो बच्चों(3 वर्षीय पुत्र व डेढ़ वर्षीय पुत्री) के साथ रहते थे। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। गुरुवार देर शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे। बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बचाव में पहुंची उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गए। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी हरेंद्र प्रताप भी मौके पर है। उनका कहना है कि मौके की जांच की जा रही है, हत्या किस वजह से हुई, क्या कारण है, यह अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। बदमाशों की धरपकड़ जारी है। सूत्रों की मानें तो, कुछ ही दिन पूर्व शिक्षक सुनील कुमार का रायबरेली के ऊंचाहार से अमेठी में तबादला हुआ था। हालांकि, इस हत्याकांड के बाद से स्थानीय भी सहम चुके हैं। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

डॉग स्क्वावड टीम साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी

सूत्रों की मानें तों, पुरानी में रजिश के चलते बदमाशों ने शिक्षक के पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसी वारदात के पीछे किसका हाथ है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस गहनता से तफ्तीश करने में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंची कई पुलिस थानों की पुलिस फोर्स के अलावा फॉरेसिंक, सर्विलांस और डॉग स्वाक्वड टीमों ने कुछ साक्ष्य भी एकत्र किए है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार के मुताबिक मृतकों में सुनील कुमार, पत्नी पूनम भारती (34) बेटी सृष्टि (06) और समीक्षा (02) की मौत हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है। अयोध्या परिक्षेत्र के प्रवीण कुमार के मुताबिक वह मौके पर पहुँच गए है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी हासिल की। उनके मुताबिक प्रथम दृष्टया घटना का कारण आंतरिक वजह बताया जा रहा है। घटना के खुलासे के करीब पुलिस पहुँच गयी है। सूत्रों के मुताबिक घटना में शामिल मृतक का अत्यंत नजदीकी बताया जा रहा है। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

शिक्षक की पत्नी ने दर्ज कराई थी छेड़खानी की रिपोर्ट

अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील कुमार रायबरेली जनपद का रहने वाला था। जांच में जुटी पुलिस को यह भी जानकारी मिली कुछ माह पूर्व पत्नी पूनम ने कुछ लोगों के खिलाफ रायबरेली में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराइ थी। शक के आधार पर पुलिस की टीमें आरोपियों की धड़पकड़ के लिए उनके सम्भावित स्थानों पर दविश दे रही है। हालांकि, इस हत्याकांड को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं शिक्षक सुनील का किससे विवाद चल रहा था, लेकिन लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला। अगर विवाद सुनील से था तो पूरे परिवार को क्यों खत्म किया गया ? अगर सुनील को किसी से जान का खतरा था तो उसने पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की थी? वहीं बदमाशों की संख्या का भी अभी पता नहीं चल पाया है। सुनील के परिवार को भी घटना की सूचना दे दी गई है, परिवारिक सदस्य नाते, रिश्तेदार सभी अमेठी पहुंच रहे हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

5 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago