डॉ. सोनी सिंह ने टीबी रोगियों के मध्य विशेष पोषण आहार किया वितरित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कल्पित हॉस्पिटल के सौजन्य गायत्री मंदिर के निकट जिला टीबी अधिकारी की उपस्थिति में टीबी रोग के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात विशेष पोषण आहार का पैकेज प्रदान किया गया।
जिला टीबी अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक टीबी को असाध्य रोग माना जाता था। परन्तु आज ऐसी बात नहीं है। यदि समय रहते इसका उचित इलाज शुरू किया जाय तो यह बीमारी कुछ दिनों में ही पूर्ण रूप से ठीक हो जाती है।
उन्होंने बताया कि टीबी संक्रमण के कारण होता है। इसलिए रोगियों से दूरी बनाकर सुरक्षित रहने की जरूरत है।
कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक डॉ. सोनी सिंह ने बताया कि टीबी रोग का मुफ्त इलाज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जाता है। खांसी बुखार रहना तथा बलगम के साथ खून का आना इस रोग का प्रमुख लक्षण है। ऐसा लक्षण दिखने पर रोगियों को तुरंत निकट के सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करवाना जरूरी है।
इस अवसर पर उन्होंने विशेष पोषण आहार का वितरण टीबी रोगियों के मध्य किया। इस दौरान संबंधित चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…
श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…