देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन देवरिया की बैठक पंकज लाल उपायुक्त राज्यकर देवरिया के साथ हुई जिसमें बगैर सूचना अथवा कारण बताओ नोटिस दिये ही वैट अधिनियम के अधीन के बकाया राजस्व की वसूली जी एस टी की उपलब्ध आई टी सी अथवा कैश लेजर से किये जाने का विरोध किया गया, विचारोपरांत यह तय हुआ कि भविष्य में करदाता को सूचित करते हुए उचित समय प्रदान करने के बाद ही डी आर सी 07 ए की कार्यवाही होगी। अधिवक्ताओं की मांग रही कि पूर्व के एकपक्षीय मामलों को धारा 32 में खोला जाय, पर सद्भावना पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।
उक्त का अनुपालन न होने पर हम संघर्ष के लिए बाध्य होगें।
बैठक में अशोक कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, कासिम मेहंदी उपाध्यक्ष, राकेश कुमार पाठक महासचिव, संतोष कुमार मिश्र, गौरव गोयल, के एन सिंह, शशांक शर्मा, ए एन सिंह, अमरीश अग्रवाल, रोशन जैसवाल, कुलदीप गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्यु प्रमाण…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय क्रिकेट में जब भी युवा प्रतिभा की चर्चा…
घर में घुसकर पिस्टल दिखाने और मारपीट का आरोप, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के सामने…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…