डीएफओ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण व गंगा समिति का किया बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण व गंगा समिति और जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएफओ महराजगंज ने विभागवार आवंटित लक्ष्य के विषय में सूचित करते हुए सभी संबंधित विभागों को ससमय वृक्षारोपण तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि वृक्षारोपण को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके। उन्होंने जनपद में एवेन्यू और थीम आधारित वृक्षारोपण करने संबंधी जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप पौधों की सूची बनाने और अन्य तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण अभियान में जनभागीदारी को सुनिश्चित करें और लोगों की सहमति लेते हुए उनके घरों के सामने भी पौधा लगाएं। उन्होंने मानव–पशु संघर्ष रोकने हेतु जिलाधिकारी के पूर्व निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और कहा कि मानव–पशु संघर्ष रोकने के लिए समन्वित प्रयास की आवश्यकता है।
गंगा समिति की बैठक में अपर जिलाधिकारी ने नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषणमुक्त रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के किनारे ग्राम गंगा समिति का गठन करते हुए, सूची डीएफओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नदियों के किनारे जनजागरूकता हेतु गंगा आरती को व्यवस्थित ढंग से कराने का निर्देश दिया। साथ ही निकायों और ग्राम पंचायतों को नदियों, सरोवरों और अन्य जलस्रोतों की सफाई हेतु व्यापक अभियान चलाने के लिए भी कहा। निकायों को पॉलिथिन जब्तीकरण अभियान चलाने और जब्त पॉलिथिन की मात्रा और प्राप्त जुर्माना राशि की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही निकायों में एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू करने का भी निर्देश दिया।
इस दौरान सीएमओ डॉ नीना वर्मा, एसडीएम पंकज कुमार, पीडी रामदरश चौधरी, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे में वापस मिले 10 हजार रुपये, थाना चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…

58 minutes ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित: दयाशंकर मिश्र

महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…

1 hour ago

तेज रफ्तार का कहर: गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…

2 hours ago

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

11 hours ago