Categories: Uncategorized

उद्घाटन मैच में तार विशुनपुर की टीम विजेता

पांचवें जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला दिन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित खेल मैदान में जयहिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित, पांचवीं  जयहिंद क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले गुरुवार को खेले गए उद्मेंघाटन मैच में तार विशुनपुर की टीम ने अमवा दुबे को 65 रनों से हराया। तार विशुनपुर की टीम ने
क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तार विशुनपुर की टीम ने 16 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमवा दुबे की टीम 14.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। तार विशुनपुर के सुनील ने गेंदबाजी में हुनर दिखाते हुए चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिया। ध्रुव को मैन आफ दी मैच से पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ सैनिक राजकुमार आर्य ने बैटिंग कर किया। सूरज कुमार व विशाल कुमार ने अंपायरिंग, सुनील कुमार व सोनू कुमार ने कमेंट्री व इब्राहिम अंसारी ने स्कोरिंग की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अरविंद उर्फ भीम भारती, करन अंबाला, तारीफ अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, निजाम, आलोक आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

5 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

6 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

6 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

7 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

7 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

7 hours ago