Categories: Uncategorized

तनु कुशवाहा को मिला इंस्पायर अवार्ड

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत एमडीबी पब्लिक स्कूल कोइलासवां खुर्द के 8वी की छात्रा तनु कुशवाहा के माडल को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग प्रेरित अनुसंधान के लिए विज्ञान में नवाचार प्रेरणा ने इंस्पायर अवार्ड के रूप में चयनित किया है।भारत सरकार द्वारा तनु को दस हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान किया गया है।
क्षेत्र के एमडीबी पब्लिक स्कूल कोइलासवां खुर्द के 8वी की छात्रा तनु कुशवाहा पुत्री रामचन्द्र कुशवाहा ने सितंबर माह 2024 में लसीका फाइलेरिया के खिलाफ लड़ाई का प्रोजेक्ट बनाकर प्रेरित अनुसंधान के लिए विज्ञान में नवाचार प्रेरणा संस्थान को प्रेषित किया था।इनके माडल को इंस्पायर अवार्ड के रूप में चयनित किया है।भारत सरकार द्वारा तनु को दस हजार रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान किया गया है।एमडीबी पब्लिक स्कूल कोइलसावा खुर्द के प्रबंधक मुकेश कुशवाहा ने बताया कि बीते 15 सितंबर माह 2024 में कक्षा 8वी की छात्रा तनु कुशवाहा ने लसीका फाइलेरिया के खिलाफ लड़ाई का प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान में नवाचार प्रेरणा संस्थान को प्रेषित किया था।तनु के प्रोजेक्ट को इंस्पायर अवार्ड में चयनित किया गया है।बीईओ गोपाल मिश्र,प्रबंधक मुकेश कुशवाहा,मार्गदर्शक शिक्षकों एवं माता पिता सहित क्षेत्रीय लोगों ने इनकी सफलता के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

20 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

29 minutes ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

44 minutes ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

52 minutes ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

1 hour ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

3 hours ago