महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव रूपी कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, शैक्षिक गतिविधियों और विचार गोष्ठियों से सजे इस आयोजन ने शिक्षा, विज्ञान, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को एक मंच पर सम्मानित कर नई ऊर्जा का संचार किया।
समारोह में केएमसी मेडिकल कॉलेज के निदेशक विनय श्रीवास्तव को प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना समाज सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। उन्हें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा, अंगवस्त्र तथा ₹11,000 की नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना की अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।
साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रख्यात साहित्यकार एवं कोलकाता विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य डॉ. अमरनाथ को पंडित हरिद्वार भट्ट साहित्य सेवा सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, अभिनंदन पत्र एवं ₹5,100 की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
चिकित्सा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सिटी सेंटर हॉस्पिटल, महराजगंज की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ज्योत्सना मिश्रा को सोनपति देवी नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इसी क्रम में विज्ञान क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विमल कुमार पांडेय को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान पारितोषिक सम्मान प्रदान किया गया। महाविद्यालय की शोध छात्रा दिव्या शाही को हजारी प्रसाद द्विवेदी शोध सम्मान से सम्मानित कर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से दिए जाने वाले
सम्मान को वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. एम. नौटियाल, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट एवं प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा—द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम के प्रथम चरण का संचालन डॉ. शांति शरण मिश्र और द्वितीय चरण का संचालन राजीव द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़ी घुघली क्षेत्र की प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह द्वारा लिखित पुस्तक नई समस्या सशक्तिकरण और मानवता का लोकार्पण भी अतिथियों के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि संयोजक डॉ. विपिन यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह ने यह संदेश दिया कि जब शिक्षा, विज्ञान और समाजसेवा का संगम होता है, तब समाज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता है।
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में आगामी होली और ईद को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)।रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)होली पर सड़क सुरक्षा अपील को लेकर जिला प्रशासन ने इस बार…
किसानों क़े हितों की लड़ाई हमेशा लड़ता रहूंगा..सुजीत कुमार सिंह मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मधुबन दरगाह में एएसपी अनूप कुमार ने दोनों समुदाय…