भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा को विश्व में मिल रहा सम्मान: पंकज चौधरी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद समर्थित मोटिवेशन एंड इन्नोवेटिव कार्यक्रम के विजेता छात्र-छात्राओं को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया सम्मानित

वैज्ञानिक प्रतिभाओं से परिपूर्ण है महाराजगंज: जय मंगल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद समर्थित मोटिवेशन एंड इन्नोवेटिव प्रोग्राम फॉर साइंस स्टूडेंट आफ महाराजगंज एवं भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के तत्वाधान में जिला पंचायत सभागार महाराजगंज में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हो हुआ।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों को विश्व में सम्मान मिल रहा है और भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा से विश्व में अपना परचम लहराया चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश हो गया है। निश्चित रूप से प्रतिभाओं की कमी नहीं है भारत सरकार ऐसी प्रतिभाओं को पूरा-पूरा समर्थन सहयोग और संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोरोना के काल में हमने वैक्सीन बनाकर 100 देश का सहयोग किया किसी भी क्षेत्र में हम कम नहीं है हमारे वैज्ञानिक दिन प्रतिदिन नए शोधों के माध्यम से भारत का जलवा कायम कर रहे हैं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने महराजगंज जनपद के समस्त प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें और अधिक श्रम करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि महराजगंज जनपद में कहीं से भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के निर्देशन में हम ऐसी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करा रहे हैं ।महराजगंज महोत्सव में महराजगंज की प्रतिभाओं के प्रतिभाओं को देखने का अवसर प्राप्त होगा ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि जनपद के प्रतिभाओं को इस तरह का मंच प्रदान कर भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान एक महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है हम ऐसी प्रतिभाओं को ऊपर स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि सम्मान में स्वागत भाषण विजय बहादुर सिंह ने प्रस्तुत किया ।
आंतरिक सर्वेक्षण में भारत के पांच सर्वश्रेष्ठ सांसदों में नामित किए जाने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को सिटीजन फोरम की ओर से अध्यक्ष डॉ आर के मिश्रा दीनदयाल इंटर कॉलेज की ओर से विजय बहादुर सिंह आर पी एससी इंटर कॉलेज की ओर से नीरज तिवारी भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से विमल पांडेय सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र विक्रम शाह महात्मा बुद्ध गणेश प्रतिमा महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया ।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा जिला विज्ञान क्लब के अखिलेश्वर राव ,अमरेंद्र कुमार शर्मा ,डॉ शांति शरण मिश्र, देवेंद्र प्रसाद पांडेय ,पंकज कुमार मौर्य ,सुनील कुमार मिश्रा ,सुरेंद्र प्रसाद ,रूपेश यादव ,अरविंद कुमार उपाध्याय, रोहित गुप्ता, अनमोल यादव ,रितेश जायसवाल, अभिषेक कुमार सिंह ,विपुल भारद्वाज, डॉ सर्वेश पटेल ,आस्था त्रिपाठी, अभिनव पांडेय ,गजेंद्र मणि त्रिपाठी को निर्णायक मंडल के सदस्य एवं आयोजक मंडल के सदस्य के रूप में सराहनीय भूमिका के लिए प्रतिक्षण देकर भारद्वाज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की ओर से सम्मानित किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ गोरखपुर विश्वविद्यालय दिनेश चंद्र त्रिपाठी, प्रमुख प्रतिनिधि महाराजगंज विवेक गुप्ता, प्रमुख मिठौरा राम हरक गुप्ता ,राजेश गुप्ता उर्फ रज्जू ,संजीव कुमार शुक्ला ,प्रभाकर द्विवेदी, जगदीश मिश्रा, अमरनाथ पटेल, ओम प्रकाश पटेल ,शिरोमणि दुबे सहित अनेक प्रमुख गण उपस्थित रहे। समारोह गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के वरिष्ठतम आचार्य प्रोफेसर बी एन पांडेय ,जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सिटिजन फोरम महाराजगंज के अध्यक्ष डॉ आर के मिश्र ,आर पी आई सी सिसवा के नीरज तिवारी ने संबोधित किया । समापन समारोह का संचालन सिटिजन फोरम महराजगंज के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र ने किया। आयोजन प्रभारी भारद्वाज ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के सचिव विमल कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता के उद्देश्य को रेखांकित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

2 hours ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

2 hours ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

2 hours ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

2 hours ago

बलिया: Ghaghara River किनारे सफेद बालू का अवैध खनन तेज, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घाघरा नदी किनारे स्थित दुहा बिहरा क्षेत्र में इन…

3 hours ago

मऊ: जीवित पति को मृत दिखाकर पत्नी ले रही थी विधवा पेंशन, डीएम से शिकायत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…

3 hours ago