लक्ष्मीपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर में संचालित रामेश्वर मानकी उ मा विद्यालय मलवाबर के सभागार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही एवं विशिष्ट अतिथि सरोज मिश्र व करुणेश राय रहे।इस दौरान सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रबंधक दीपक मिश्रा ने मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही ने कहा कि शिक्षा पाने का लक्ष्य केवल निजी या सरकारी विभाग में उच्च पदों पर आसीन होना नहीं है,बल्कि श्रेष्ठ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है। विशिष्ट अतिथि सरोज मिश्र व करुणेश राय ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।इसलिए नई प्रतिभाओं को दिशा निर्देश देने के साथ ही संसाधनों की पूर्ति में सहयोग करना जरूरी है। इसके पूर्व समारोह में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखन प्रसाद मिश्र ने किया आयोजक दीपक मिश्रा ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर एनुल हक, निखिल तिवारी,बलराम सिंह,अशोक यादव,व्यास ठाकुर,चंचल ठाकुर,राजकुमार कुशवाहा,संजय दूबे,प्रियंका तिवारी,सरिता कुशवाहा,नैंसी राय आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

3 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

3 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

3 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago