जनसामान्य के शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण: डीएम

डीएम की अध्यक्षता में तहसील खलीलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से सम्बंधित प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई की गयी।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर उभयपक्ष को सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विवाद के मामलों में शिकायत का निस्तारण होने की दशा में सहमति पत्र पर दोनो पक्षों का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, प्रत्येक प्रकरण की जांच के समय शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए तथा सभी तथ्यों की भॅलिभॉति जांच करने के उपरान्त ही प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर 02 प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए शेष प्रकरणों पर जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों/प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारी शाम तक कैम्प कार्यालय पर उपस्थित होकर अनुपस्थित रहने का कारण बताये। उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एआर कोआपरेटिव हरि प्रसार, जिला पंचायत राज अधिकारी पीके यादव, अधि. अभि. सिचाई विजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बघौली एवं थाना प्रभारी महुली अनुपस्थित रहे।
कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जमीन सम्बंधित प्रकरण को गम्भीरता से पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम बनाकर दोनो पक्षों का बयान लेते हुए नियमानुसार निस्तारित किया जाए तथा निस्तारण की पत्रावली को संरक्षित किया जाए। प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी रौठौर, जिला विकास अधिकारी सुरेश कुमार केसरवानी, परियोजना निदेशक संजय नायक, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, तहसीलदार जर्नादन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मेंहदावल में कुल 39 प्रार्थना पत्र आये। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बरीश भदौरिया, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंनेे विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश हुए कहा कि अधिकारीगण दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 03 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 52 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश सिंह, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित तहसील के अन्य राजस्व कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

25 minutes ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

31 minutes ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

40 minutes ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

5 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

8 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

8 hours ago