जन उपयोगी सेवा हेतु स्थायी लोक अदालत का उठायें लाभ: अध्यक्ष

  • जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों को बिना किसी कोर्ट फीस अथवा बिना अधिवक्ता के दाखिल किया जा सकता है

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष इश्तियाक अली और जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस को स्थायी लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी देने और प्रचार करने के निर्देश दिए।
स्थायी लोक अदालत न्यायालय परिसर में संचालित होती है, जहां पीड़ित या आवेदक अपने मामलों का समाधान मात्र एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके सुलह-समझौता के माध्यम से करवा सकता है। इस न्यायालय में अधिवक्ता या वकालतनामा की आवश्यकता नहीं होती।
स्थायी लोक अदालत जनहित सेवाओं से संबंधित विभागों जैसे बिजली, पानी, अस्पताल, ट्रांसपोर्ट, डाक विभाग, हवाई यातायात, समुद्र यातायात, जलकर, टेलीग्राफ आदि से संबंधित मामलों का समाधान करती है। इसके अलावा शिक्षा और शैक्षणिक संस्थान एवं हाउस एंड रियल स्टेट से संबंधित मामलों का भी समाधान किया जाता है।
स्थायी लोक अदालत में सबसे पहले विवाद को आपसी सुलह के द्वारा सुलझाने का प्रयास किया जाता है। सहमति के बाद अवार्ड पास कर दिया जाता है। यदि आपसी सुलह के द्वारा केस का फैसला नहीं हो पाता, तो मामले का निपटारा गुण-अवगुण के आधार पर किया जाता है। अवार्ड पास होने के पश्चात वह न्यायालय की डिक्री की तरह ही संबंधित पक्षों पर अनिवार्य रूप से लागू होता है।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर में संपर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

3 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

12 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

17 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

2 hours ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

2 hours ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago