बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नवोदय निजी आईटीआई स्कूल तिलौली में बुद्ध जयंती मनाई गई भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि दुख का कारण इच्छाएं हैं, और निरोध ही मोक्ष का मार्ग है। उन्होंने मध्यम मार्ग अपनाने की शिक्षा दी, जो जीवन में संतुलन और शांति लाता है। उनका धम्म आज भी प्रेरणा देता है। उसके बाद अंतिम वर्ष के 95 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। यह वितरण कार्यक्रम कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजधारी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को आईटीआई स्कूल के विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण के बाद रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इससे गाँव के सामान्य परिवारों के बच्चे भी सम्मानपूर्वक आजीविका कमा सकें, यही सरकार का उद्देश्य है। पूर्व मंत्री ने छात्रों को नियमित रूप से कोर्स की पढ़ाई में उपस्थित रहने और मशीनों के उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी, जिससे वे भविष्य में किसी भी कंपनी में कार्य करते समय कठिनाइयों से बच सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह, सुरेश सिंह, कन्हैया वर्मा, चन्दन सिंह,सुनील सिंह,मंगलदेव वर्मा,मोनू शर्मा, राजेश जी,पूनम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा व संचालन कवींद्र जी ने किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…