सिडनी के बॉन्डी बीच शूटिंग में पाकिस्तान कनेक्शन, लाहौर का रहने वाला था शूटर नवीद अकरम

Sydney Terror Attack Pakistan Connection: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले में शामिल शूटरों में से एक की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पाकिस्तान के लाहौर का निवासी बताया जा रहा है। इस आतंकी हमले की भारत, अमेरिका, फ्रांस, इटली और ब्रिटेन समेत कई देशों ने कड़ी निंदा की है।

ऑस्ट्रेलिया के एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार, नवीद अकरम सिडनी के बॉनिरिग इलाके में रह रहा था। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और दस्तावेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जर्सी पहने नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि नवीद ने इस्लामाबाद की एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और बाद में सिडनी के अल-मुराद इंस्टीट्यूट में भी अध्ययन किया।

वायरल फोटो पर पुलिस की अपील

सोशल मीडिया पर शूटर की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस कमिश्नर मल लैन्यन ने कहा कि यह बदले की भावना दिखाने का समय नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और पुलिस को निष्पक्ष जांच करने देने की अपील की।

कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि संदिग्धों में से एक को लेकर फिलहाल पुलिस के पास सीमित जानकारी है और जांच जारी है।

12 लोगों की मौत, 11 घायल

स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:30 बजे बॉन्डी बीच पर यहूदी पर्व हनुक्का के आयोजन के दौरान दो शूटरों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, एक शूटर को मौके पर ही मार गिराया गया, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं कोई तीसरा हमलावर या अन्य सहयोगी तो इसमें शामिल नहीं था।

यहूदियों पर हमले से इजरायल नाराज़

इस हमले को लेकर इजरायल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहूदी-विरोधी भावना एक गंभीर बीमारी है, जो नेताओं की चुप्पी से और फैलती है।

इजरायल के राष्ट्रपति ने भी ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती यहूदी-विरोधी घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

PM अल्बनीज ने बताया आतंकी हमला

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बॉन्डी बीच गोलीबारी को स्पष्ट रूप से आतंकी हमला करार दिया है। उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा है।

Karan Pandey

Recent Posts

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

7 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

7 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

8 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

8 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

8 hours ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

9 hours ago