स्वनिधि महोत्सव” का आयोजन 01 जून को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्र ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का शुभारम्भ 01 जून 2020 को किया गया था। शासन द्वारा 01 जून 2023 को स्थापना दिवस पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है।
01 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय पर “स्वनिधि महोत्सव” आयोजन टाउनहाल पार्क देवरिया में किया जाना है। उक्त महोत्सव में बैंकों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनान्तर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण के वितरण हेतु लम्बित आवेदनों को वितरित किया जाना है। डिजिटली इन एक्टिव वेण्डर्स को कैश बैंक के लाभ के बारे में जागरुक करते हुए डिजिटल लेन-देन करने हेतु प्रेरित किया जाना है।
उक्त के अतिरिक्त योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त वेंडर्स एवं उनके परिवारों को स्वनिधि से समृद्धि की आठ अन्य केन्द्रीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने सम्बन्धित विभागों के भी स्टॉल लगाये जाने है। योजनान्तर्गत अच्छी ऋण साख डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले 10 वेण्डर्स को सम्मानित किया जाना है।स्वनिधि महोत्सव में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गये उत्पादों की प्रर्दशनी एवं बिक्री, स्थानीय व्यंजनों का स्ट्रीट फूड उत्सव, नाटक आदि मुख्य आकर्षण होगें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

17 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

20 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago