पूर्वांचल हॉस्पिटल में महिला की संदिग्ध मौत, हंगामे के बाद डॉक्टर-कर्मचारी फरार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल के समीप स्थित जगदीशपुर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान शोभा साहनी (25 वर्ष) पत्नी शिव शंकर साहनी, निवासी भिखपुर, थाना बांसडीह रोड के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अस्पताल में मौजूद सभी डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इससे पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।

सदर कोतवाल ने बताया कि शनिवार की रात करीब 1 बजे महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीत वर्नन ने इस मामले में कहा कि घटना की जानकारी उन्हें अब तक नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

4 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

4 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago