जान पर जोखिम में डाल कर कावड़िए ट्रकों से बिजली के तारो से हो रहे पार

शिव भक्त बिजली के नंगे तार को हाथों से उठा कर ट्रक को करा रहे पार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शिव भक्त कावड़िये जान जोखिम में डालकर ट्रकों पर 10 से 15 फीट के ऊंचे डीजे पर धुन बजाते हुए शिव मंदिर जा रहे, अगर कोई घटना दुर्घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन के ऊपर मढ़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे कावड़िए। बोल बम कांवरिया संघ चवरिया बुजुर्ग कौड़ीराम गोरखपुर के शिव भक्त बड़हलगंज से पिपराइच शिव मंदिर के लिए दस चक्का ट्रक पर डीजे साउंड दस से पंद्रह फिट ऊंचा रख कर जा थे,वही गीता वाटिका के सामने रोड के ऊपर से बिजली का तार गया था जिससे ट्रक निकल नहीं पा रहा था। कावरिया जान को जोखिम में डाल कर नंगे तार को हाथ से उठा कर कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रक को पार कराया। अगर खुदा न खास्ता बिजली आ जाती या बिजली रही होती तो बड़ी घटना घटित हो जाती तो प्रशासन और पुलिस के ऊपर कांवड़िए ठीकरा फोड़ देते। इतना ऊंचा ऊंचा ट्रकों पर डीजे सजा कर ले जाने की क्या जरूरत और डीजे का साउंड इतना तेज बज रहा की कोई दिल का मरीज उस तेज गति बज रहे साउंड से गुजर जाए तो उस तेज आवाज के साउंड को बर्दाश्त नहीं कर पायेगा। प्रशासन के इतने कड़े निर्देश के बाद भी शिव भक्त दिए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago