भठही सेवक चक में ट्रांसफार्मर घोटाले की आशंका, बिना कनेक्शन के जल रहे ट्रांसफार्मर – जांच की मांग तेज

गांव में नहीं जुड़ा विद्युत कनेक्शन, फिर भी ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विभागीय कर्मियों की ऑडियो वायरल

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भिंगारी विद्युत वितरण क्षेत्र के अंतर्गत गज हड़वा विद्युत उपकेंद्र के भठही सेवक चक गांव में ट्रांसफार्मर की मरम्मत को लेकर अब बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। गांव में ट्रांसफार्मर लगने के बाद से अब तक कोई विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ा गया, इसके बावजूद भी ट्रांसफार्मर जलने की घटना सामने आई है। इस मामले ने जनहित से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह ट्रांसफार्मर रिपेयर कार्य से जुड़े लोगों एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम है, और इससे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग एवं सरकार को आर्थिक हानि हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर रिपेयर हो कर ट्रांसफार्मर लगा था, किसी भी घर को बिजली कनेक्शन नहीं मिला, बे वजह ही ऐसे में कैसे यह ट्रांसफार्मर जला और क्यों जल गया, यह जांच का विषय है। इस पूरे प्रकरण में विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार की बू आ रही है। गांव के लोगों ने बताया कि लाइन मैन की एक रिकॉर्डेड ऑडियो भी सामने आई है, जिसमें ट्रांसफार्मर मरम्मत और अवैध कनेक्शन से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की सघन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि बिना लाभार्थियों को बिजली दिए ट्रांसफार्मर जल जाना विभाग की एक बड़ी लापरवाही एवं संभावित घोटाले की ओर इशारा करता है। इससे पहले भी गांव के लोगों ने बार-बार बिजली कनेक्शन के अनुरूप ट्रांसफार्मर के छमता वृद्धि की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब अचानक ट्रांसफार्मर जलने की घटना ने लोगों को विद्युत से सप्लाई से वंचित कर आक्रोशित कर दिया है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी: सवालों के घेरे में है।
इस पूरे प्रकरण में अभी तक किसी जनप्रतिनिधि की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। और ग्रामीणों ने एसडीओ भिंगारी के कार्यालय पहुंच कर चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों की मांग:

  1. ट्रांसफार्मर रिपेयर की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  2. बिना कनेक्शन के ट्रांसफार्मर जलने की विवेचना हो।
  3. रिकॉर्डेड ऑडियो की फॉरेंसिक जांच हो।
  4. दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई हो।
  5. गांव के सभी घरों को शीघ्र बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाए।
Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago